पॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेश

पहलवान सीएम अधिकारियों के दांव में हो जाते हैं चित, जीतू पटवारी का तीखा तंज

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन सरकार के कृषक कल्याण वर्ष पर कड़ा प्रहार किया है। पीसीसी मुख्यालय में दिग्गज नेताओं मुकेश नायक, अभय दुबे और सुखदेव पांसे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पटवारी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार उत्सव मना रही है तो दूसरी तरफ हकीकत में कृषि तंत्र वेंटिलेटर पर है।
पटवारी ने आंकड़ों के साथ हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने गेहूं 2700 रुपये, धान 3100 रुपये और सोयाबीन 6000 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने की गारंटी दी थी। लेकिन सच्चाई यह है कि खुद मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र उज्जैन की मंडी में गेहूं महज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। पटवारी ने तंज कसा, मुख्यमंत्री उज्जैन में पहलवान के नाम से जाने जाते हैं, लेकिन जब कोई अधिकारी उनके पास आता है, तो वे उनके दांव में खुद ही चित हो जाते हैं। गरिमा का ध्यान रखते हुए उन्हें अब हिसाब देना चाहिए।
60: खाली पद, कैसे होगा किसानों का कल्याण
पटवारी ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों की पोल खोलते हुए बताया कि
कृषि विभाग: स्वीकृत 14,537 पदों में से 8,468 पद खाली हैं।
उद्यानिकी व पशुपालन: यहां भी लगभग 50: से अधिक पद रिक्त पड़े हैं।
पटवारी ने सवाल उठाया कि जब विभाग में कर्मचारी ही नहीं हैं तो किसानों तक योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचेगा, उन्होंने सरकार से मांग की कि वे 20 साल पुराना राग अलापना छोडक़र पिछले एक साल के काम का हिसाब दें।
ट्रेड डील के खिलाफ सडक़ पर उतरेगी कांग्रेस
आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ट्रेड डील के खिलाफ प्रदेश भर में जनमत संवाद आयोजित करेगी। इसके जरिए जनता और किसानों को बताया जाएगा कि इस डील से उन्हें कितना आर्थिक नुकसान होने वाला है। कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से किसानों को एकजुट कर सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us