भोपाल शर्मसार, 4 लग्जरी कारों में दरिंदगी, जिम संचालक बनाता था वीडियो, एसआईटी का बड़ा खुलासा

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. 11वीं की एक नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत की जो दास्तां पुलिस जांच में निकलकर आई है, वो रूह कंपा देने वाली है. थार समेत 4 अलग-अलग लग्जरी गाडिय़ों में छात्रा के साथ रेप किया गया. इतना ही नहीं आरोपी का दोस्त बाहर खड़े होकर आईफोन से वीडियो बनाता रहा. इस मामले में अब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस गैंग का काला चेहरा बेनकाब होता जा रहा है. मुख्य आरोपी औसाफ अली खान पहले से जेल में है, लेकिन अब उसके सहयोगी और जिम संचालक माज खान की गिरफ्तारी के बाद जो सच सामने आया हैए उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं.
जांच में पता चला है कि दरिंदगी किसी एक कमरे में नहीं, बल्कि शहर की अलग-अलग सडक़ों पर खड़ी 4 लग्जरी कारों में की गई. खानूगांव इलाके में जब औसाफ अली थार के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था, तब उसका दोस्त माज खान बाहर खड़े होकर आईफोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था.
हैरानी की बात यह है कि इस अपराध में कानून के रखवालों के हाथ भी काले मिले. आरोपियों को पुलिस की हर हरकत की खबर देने वाले एक हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. फिलहाल माज खान 13 फरवरी तक रिमांड पर है. पुलिस उस आईफोन की तलाश कर रही है जिससे वीडियो बनाया गया था.एसआईटी को अंदेशा है कि इस जाल में और भी कई लड़कियां फंसी हो सकती हैं.



