आज ‘सर जडेजा’ और ‘मामा शिवराज’ बढ़ाएंगे खिलाडिय़ों का उत्साह

भोपाल। रायसेन में खेल मैदान पर जारी सांसद खेल महोत्सव का आज सोमवार को भव्य समापन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक समापन समारोह के मुख्य आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। जडेजा दोपहर करीब 3 बजे भोपाल से रायसेन पहुंचेंगे और खिलाडिय़ों व प्रशंसकों का उत्साहवर्धन करेंगे।
रविवार देर शाम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ मैदान पहुंचकर मैचों का आनंद लिया और खिलाडिय़ों से मुलाकात की। आज समापन के अवसर पर वे प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवारए विधायक सुरेंद्र पटवा और डॉण् प्रभुराम चौधरी की मौजूदगी में विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
आज होंगे फाइनल मुकाबले
मैदान पर आज कबड्डी और क्रिकेट के रोमांचक फाइनल खेले जाएंगे। पुरुष कबड्डी का फाइनल सिलवानी और इच्छावर के बीच होगा, जबकि महिला कबड्डी में बुधनी और गंजबासौदा की टीमें भिड़ेंगी। महिला क्रिकेट का खिताबी मुकाबला बुधनी और सांची के बीच खेला जाएगा। समारोह का समापन रंगीन आतिशबाजी के साथ होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



