पॉलिटिकल तड़का

विधायक जी की निष्ठा और समर्थक की परीक्षा…

सीहोर। जिले की सियासत में इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिले की चार विधानसभा सीटों बुधनी, सीहोर, आष्टा और इछावर में से एक सीट ऐसी है, जहां एक कट्टर समर्थक की विधायक जी के प्रति निष्ठा उसके लिए गले की हड्डी बन गई है।
कहावत है कि राजनीति में अपनों से ज्यादा पराए डराते हैं, लेकिन यहां कहानी थोड़ी उलटी है। विधायक जी के ये समर्थक महोदय उनके इतने खास हैं कि उनकी आस्था केवल और केवल अपने नेताजी में है। बस यही बात अपनी ही पार्टी के विरोधी खेमे को रास नहीं आ रही है। आलम यह है कि विधायक जी का कट्टर समर्थक होना ही इस कार्यकर्ता के लिए सजा बन गया है। विरोधी गुट ने मोर्चा खोल रखा है और समर्थक को वह मान सम्मान नहीं मिल पा रहा है, जिसका वह हकदार है।
अब गलियारों में सवाल यह तैर रहा है कि क्या विधायक जी अपने इस निष्ठावान सिपाही की ढाल बनेंगे? क्या वे विरोधी खेमे को मात देकर अपने चहेते समर्थक को वह सम्मान दिला पाएंगे, जिसकी उसे दरकार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us