मध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

मैदान पर मुकाबले से पहले महाकाल की शरण में टीम इंडिया, विराट और कुलदीप ने देखी भस्म आरती

भोपाल. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया भक्ति के रंग में डूबी नजर आ रही है. मैच की पिच पर उतरने से पहले किंग कोहली और स्पिन जादूगर कुलदीप यादव ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया है.
बता दें उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह का नजारा बेहद खास था. सुबह 4 बजे होने वाली दिव्य भस्म आरती में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और कुलदीप यादव शामिल हुए. पारंपरिक वेशभूषा में दोनों खिलाडिय़ों ने माथे पर त्रिपुण्ड लगवाया और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की आराधना की. इस दौरान विराट कोहली पूरी तरह भक्ति में लीन होकर ध्यान लगाते नजर आए.
आरती के बाद दोनों ने गर्भगृह की देहरी से दर्शन किए और जलाभिषेक किया. कुलदीप यादव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महाकाल के दरबार में आकर अद्भुत शांति मिली है. उन्होंने देश और अपनी टीम के लिए मंगल कामना की.
बता दें सिर्फ वराट-कुलदीप ही नहीं, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी शुक्रवार को आगर मालवा के मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने विजय अनुष्ठान और हवन किया. वहीं केएल राहुल ने भी महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us