पॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेश

खेल हमारे जीवन में करते हैं आनंद और उत्साह का संचार: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान

युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने अभियान है सांसद खेल महोत्सव: राजस्व मंत्री श्री वर्मा

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा इछावर के गंजीबढ़ खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, रस्साकस्सी सहित अनेक खेल प्रतिनियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान मंत्री श्री चौहान ने मैदान पर उतरकर क्रिकेट खेला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही रस्साकसी जैसी खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के साथ महिलाओं ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेल हमारे जीवन में आंनद और उत्साह का संचार करते हैं, शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, मन को मजबूत करते हैं और आत्मा को प्रसन्नता से भर देते हैं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के इन लाभों को देखते हुए आगामी वर्ष से और अधिक व्यापक स्तर पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और गांव-गांव तक पहुंचकर प्रतिभावन खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को देश की बेटी मेरिकॉम का उदाहरण देकर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बड़े से बड़े खिलाड़ी छोटे-छोटे गांवों से निकलते हैं, इसलिए निरंतर मेहनत करते रहें। इस निरंतर मेहनत के बल पर एक दिन आप भी उंचाइयों पर पहुंचेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार भी निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और खेल भावना को सही दिशा देने का एक बड़ा अभियान है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए यह महोत्सव एक महत्वपूर्ण मंच है। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आज यहां अपनी क्षमता दिखा रहे हैं, यही खिलाड़ी आगे चलकर जिले, प्रदेश और देश को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, एकजुटता, मेहनत और सकारात्मक सोच सिखाता है। जीत-हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन असली जीत उस भावना की होती है जिससे हम मैदान में उतरते हैं। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, इछावर नगर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, सन्नी महाजन, रवि मालवीय, विष्णु वर्मा, सुरेंद्र मेवाड़ा, जगदीश पटेल, पंकज गुप्ता, कैलाश सुराना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, लाड़ली बहनें एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us