दिल्ली एनसीआरपॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेश

गृह मंत्री अमित शाह कल से छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर, नक्सल मोर्चे और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 7 फरवरी से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान वे राज्य की आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद नक्सलवाद की स्थिति और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे। साथ ही वे बस्तर की संस्कृति से जुड़े बस्तर पंडूम महोत्सव में भी शामिल होंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 7 फरवरी की शाम करीब 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे प्रवास स्थल जाने के बाद वे रात 8 बजे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी।
8 फरवरी: नक्सलवाद पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की रणनीति
8 फरवरी को गृह मंत्री वामपंथी उग्रवाद को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। इसमें राज्य के शीर्ष अफसरों के साथ सीआरपीएफ , बीएसएफ, आईटीबीपी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के महानिदेशक शामिल होंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की रणनीति और इंटेलिजेंस इनपुट को मजबूत करना होगा। साथ ही बस्तर जैसे क्षेत्रों में सडक़, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी मंथन होगा।
9 फरवरी: बस्तर पंडूम महोत्सव में होंगे शामिल
दौरे के आखिरी दिन 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। वे वहां बस्तर पंडूम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह महोत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला का प्रतीक है। कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
सुरक्षा और विकास पर फोकस
गृह मंत्री का यह दौरा सुरक्षा और विकास दोनों ही लिहाज से छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद नक्सलवाद के खिलाफ अभियानों में और तेजी आएगी और केंद्र प्रायोजित योजनाओं को गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us