प्रशासनमध्यप्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने देवतालाब में की 241 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा, कहा- यह आस्था और इतिहास का संगम

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मऊगंज के देवतालाब स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 241 करोड़ 33 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनमें देवतालाब शिव मंदिर में शिवलोक का निर्माण, नईगढ़ी और देवतालाब में तहसील भवनए और अस्पताल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में देवतालाब स्थित शिव मंदिर की महिमा का बखान करते हुए कहा, यह शिव मंदिर अद्भुत है। यहां पांच तत्वों का आभास होता है। ऐसा अद्भुत मंदिर केवल विश्वकर्मा जी ही बना सकते हैं। उन्होंने देवतालाब, बनारस और प्रयागराज को एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्रिकोण बताते हुए कहा कि यह स्थान आस्था, इतिहास और आनंद का त्रिवेणी संगम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि देवतालाब के शिव के दर्शन से ही चार धाम की यात्रा का फल मिलता है।
मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा स्वामी विवेकानंद का सपना
डॉ. यादव ने आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है, जिसका परिणाम है कि आज भारत की कीर्ति गाथा पूरे विश्व में गूंज रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का ‘21वीं सदी भारत की होगी’ का कथन अब साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
किसानों और जवानों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए खेत में किसान और सीमा पर जवान दोनों का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं और पर्याप्त सिंचाई और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने हाल ही में मंजूर हुई हनुमना उद्वहन सिंचाई परियोजना का भी जिक्र किया, जिससे रीवा, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज जिलों की 1 लाख 40 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में सिंचाई हो सकेगी।
लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500
मुख्यमंत्री ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में दीपावली के बाद से 1500 प्रतिमाह की राशि दी जाएगीए जिसे वर्ष 2028 तक बढ़ाकर 3000 प्रतिमाह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला गैस योजना के तहत 64 हजार से अधिक और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 44 हजार से अधिक गरीबों को पक्के आवास मिले हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्लए विधायक गिरीश गौतमए सांसद जनार्दन मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us