प्रशासनमध्यप्रदेश

विवादित बयान देने वाले आईएएस संतोष वर्मा को मसूरी में दी जाएगी सुशासन की ट्रेनिंग

भोपाल। ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर विवादित बयान देने के बाद चौतरफा सामाजिक विरोध झेल रहे 2012 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान उप सचिव संतोष कुमार वर्मा को अब मसूरी में प्रशासन चलाने और सुशासन की ट्रेनिंग दी जाएगी। विवादित बयान के बाद सरकार ने उन्हें पिछले पांच महीनों से अधिक समय से बिना किसी मुख्य कार्य लूप लाइन के बैठा रखा था। अब उन्हें देश के प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में बदलते दौर, बदलती तकनीक और सुशासन के गुर सीखने के लिए भेजा जा रहा है। उनके साथ मध्य प्रदेश कैडर के 46 और आईएएस अफसर भी इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह मिड-करियर ट्रेनिंग 15 जून से 10 जुलाई तक मसूरी में आयोजित की जाएगी। इस चौथे फेज की ट्रेनिंग के लिए उन अधिकारियों को चिन्हित किया गया है, जिन्होंने अब तक इसमें हिस्सा नहीं लिया था। प्रशिक्षण पर जाने वाले अफसरों में ग्वालियर, रीवा, धार, पन्ना व सागर के कलेक्टर और उज्जैन के संभागायुक्त जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
अलग-अलग बैच के अफसर सीखेंगे सुशासन के गुर
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 2004 से लेकर 2012 बैच तक के वरिष्ठ और कद्दावर नौकरशाह शामिल हो रहे हैं…
2012 बैच: उप सचिव संतोष कुमार वर्मा के अलावा सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल, रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, हर्षिका सिंह सीईओ आजीविका मिशन, अजय कटेसरिया, निवेदिता, रोहित सिंह, स्वरोचिष सोमवंशी, अनुराग वर्मा, दीपक आर्य और आशीष भार्गव सहित अन्य अफसर जाएंगे।
2011 बैच: ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान, पन्ना कलेक्टर उषा परमार, गिरीश शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा, सरिता बाला ओम प्रजापति, चंद्रमौली शुक्ला, वीएस चौधरी कोलसानी और सौरभ कुमार सुमन सहित अन्य अधिकारियों को सेकेंड फेज की ट्रेनिंग के लिए चुना गया है।
2010 बैच: मुख्यमंत्री के सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह, उज्जैन कमिशनर आशीष सिंह, तरुण राठी, अनय द्विवेदी, अभिजीत अग्रवाल और कर्मवीर शर्मा तीसरे फेज में शामिल होंगे।
2009, 2008 और 2004 बैच: मुख्यमंत्री के सचिव इलैया राजा टी 2009 बैच, गृह सचिव शिल्पा गुप्ता 2008 बैच, सिबि चक्रवर्ती एम और वित्त सचिव लोकेश कुमार जाटव 2004 बैच को भी इस विशेष प्रशिक्षण के लिए मसूरी बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!