मध्यप्रदेश

बाबरी घाट पर नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, डेढ़ दर्जन पनडुब्बियां जब्त

सीहोर। नर्मदा नदी के घाटों पर अवैध उत्खनन करने वाले माफियाओं के विरुद्ध प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में मंगलवार को बाबरी घाट पर नायब तहसीलदार युगराज सिंह और रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।
बता दें लंबे समय से मिल रही अवैध रेत उत्खनन की शिकायतों के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक बाबरी घाट पर धावा बोला। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब डेढ़ दर्जन पनडुब्बियां जब्त की गई हैं। ये पनडुब्बियां नदी की गहराई से रेत निकालने के लिए अवैध रूप से संचालित की जा रही थीं।
चार पनडुब्बियां थाने पहुंची, शेष कहां
अंदरखाने बता रहे हैं प्रशासनिक टीम ने अब तक की कार्रवाई में चार पनडुब्बियों को सुरक्षित निकालकर रेहटी थाने भिजवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक दो अन्य पनडुब्बियों को नदी के बीच से निकालने के प्रयास जारी थे। नायब तहसीलदार युग विजय यादव और टीआई राजेश कहारे खुद नदी में मोर्चा संभाले हुए। हालांकि शेष पनडुब्बियों की स्थिति को लेकर अभी संशय बना हुआ है, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
माफियाओं में दहशत का माहौल
पिछले कुछ दिनों से प्रशासन द्वारा रेत के अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। नायब तहसीलदार युग विजय यादव ने स्पष्ट किया कि नर्मदा के संरक्षण और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इधर थाना प्रभारी राजेश काहरे के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार घाटों की निगरानी कर रही है और जब्त की गई। खास बात यह कि खबर लिखे जाने तक रात 10.24 बजे तक भी नायब तहसीलदार युगविजय यादव और टीआई राजेश कहारे बीच नर्मदा नदी में उतरे हुए हैं और पनडुब्बियों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us