पॉलिटिकल तड़काप्रशासनमध्यप्रदेश

एमपी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा एक्शन, शिवराज की नाराजगी के बाद 3 जिलों के लिए स्पेशल जांच दल गठित

भोपाल. मध्य प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन को लेकर सरकार अब फुल एक्शन मोड में आ गई है. सीहोर, नर्मदापुरम और विदिशा जिलों में हो रहे अवैध खेल को रोकने के लिए संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म ने एक बड़ा आदेश जारी किया है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जताई गई नाराजगी के ठीक बाद विभाग ने तीन अलग-अलग जिलों के लिए विशेष जांच दलों का गठन कर दिया है.
दरअसल पिछले दिनों सीहोर में आयोजित दिशा की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में हो रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की थी. जनप्रतिनिधियों से लगातार मिल रही शिकायतों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे. इसी का नतीजा है कि अब भोपाल मुख्यालय से जांच टीमों को सीधे मैदान में उतार दिया गया है.
विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 
सीहोर जिला: अधीक्षण भौमिकीविद अनिल नारनवरे के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम जांच करेगी।
नर्मदापुरम जिला: उप संचालक सोहन बघेल के नेतृत्व में टीम अवैध भंडारण और उत्खनन की कमान संभालेगी.
विदिशा जिला: डॉ. विकास सोनी के नेतृत्व में विशेष दल को तैनात किया गया है।
इन जांच टीमों में न केवल भौमिकी विभाग के अधिकारी शामिल हैं, बल्कि राज्य खनिज निगम के प्रबंधकों को भी सदस्य बनाया गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये टीमें न केवल मौके पर जाकर जांच करेंगी, बल्कि एक सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेंगी. इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हडक़ंप मच गया है. अब देखना यह होगा कि क्या इन जांच दलों की रिपोर्ट के बाद अवैध उत्खनन पर पूरी तरह लगाम लग पाती है या माफिया फिर कोई नया रास्ता निकाल लेते हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us