दिल्ली एनसीआरप्रशासनमध्यप्रदेश

खाड़ी देशों में फंसे मप्र के निवासियों की मदद के लिए दिल्ली में 24 घंटे कंट्रोल रूम शुरू

भोपाल। खाड़ी देशों में उत्पन्न वर्तमान अप्रत्याशित और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने वहां रह रहे प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। राज्य शासन के निर्देश पर नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में एक 24 घंटे कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कंट्रोल रूम दिन-रात सक्रिय रहेगा ताकि खाड़ी देशों में मौजूद मध्य प्रदेश के नागरिकों को समय पर मदद पहुंचाई जा सके।
कौन ले सकता है मदद
यह सुविधा मध्यप्रदेश के उन सभी निवासियों के लिए है जो वर्तमान में खाड़ी देशों में उच्च शिक्षा के लिए अध्ययनरत हैं। निजी या सरकारी नौकरी कर रहे हैं। व्यवसाय के सिलसिले में वहां रह रहे हैं या फिर पर्यटन घूमने के उद्देश्य से वहां पहुंचे हुए हैं।
भारत सरकार के समन्वय से मिलेगी सहायता
कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचनाओं और सहायता अनुरोधों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश शासन इस कंट्रोल रूम के माध्यम से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और अन्य संबंधित केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित करेगा, ताकि वहां फंसे या परेशान नागरिकों को सुरक्षित सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके।
सहायता के लिए यहां करें संपर्क
यदि आपके परिजन खाड़ी देशों में हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो इन माध्यमों से तुरंत संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर 9818963273 पर संपर्क किया जा सकता है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी आपात स्थिति में इन आधिकारिक नंबरों पर तुरंत जानकारी साझा करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us